Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत, कंबोडिया आर्थिक सहयोग बढ़ाएंगे

Published

on

Loading

नोमपेन्ह। भारत और कंबोडिया ने बुधवार को द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। कंबोडिया के प्रधानमंत्री के सलाहकार इयांग सोफालेथ ने कहा कि प्रधानमंत्री हुन सेन और भारत के उपराष्ट्रपति के बीच नोमपेन्ह के पीस पैलेस में हुई बातचीत में इस आशय पर सहमति बनी।

अंसारी ने कहा कि वह भारतीय निवेशकों से कंबोडिया के खनन, तेल एवं गैस, कृषि उद्योग और सूचना एवं दूरंसचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश के लिए कहेंगे। हुन सेन ने भारत से आग्रह किया कि वह दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने पर विचार करे।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending