Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारतीय नौसेना जहाज ने पार किया सबसे कठिन चरण ‘केप होर्न’, जानें क्या है खासियत

Published

on

Loading

नई दिल्ली | आज सुबह भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएसवी तरिणी ने विश्व भ्रमण के सबसे कठिन चरण केप होर्न को पार कर लिया | इस जहाज के चालक दल में सभी महिला सदस्य हैं।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टेन डी के शर्मा ने बताया कि नौका ने शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी बिंदु केप होर्न को पार कर लिया। चालक दल ने इस उपलब्धि के प्रतीक स्वरूप नौका के ऊपर तिरंगा फहराया।

70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के बाबजूद चालक दल ने इस बिंदु को पार कर लिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर चालक दल को बधाई देते हुए कहा, “शानदार ख़बर! कुछ घंटों पहले आईएनएसवी तरिणी के केप होर्न को पार करने से खुश हूं। उनकी उपलब्धि पर हमें गर्व है।”

बता दे सितंबर 2017 में विश्व भ्रमण पर लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुआई में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल और पी स्वाती तथा लेफ्टिनेंट एस विजया देवी, बी एश्वर्या और पायल गुप्ता विश्व भ्रमण पर निकली थी |

 

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending