Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

भारतीय खेल नीति में काफी खामियां हैं : परगट सिंह

Published

on

Loading

गाजियाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह का कहना है कि देश की खेल नीति में कई तरह की खामियां हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि भारत को चीन से सीख लेनी चाहिए।

पंजाब से कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा कि भारत की खेल नीति जमीनी स्तर पर कारगर नहीं है। उनका मानना है कि खिलाड़ियों को स्कूल स्तर से निकल कर आना चाहिए।

पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके परगट सिंह का कहना है कि भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए चीन के रास्ते पर चलना चाहिए।

चीन में बजट का 10-15 फीसदी हिस्सा तीन स्तरों पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च किया जाता है, जहां पहले स्तर पर तीन से 13 साल के नौ लाख के बच्चों का चयन किया जाता है।

इनमें से 90,000 बच्चों को फिर विशेषज्ञ स्तर के लिए चुना जाता है और उनमें से 9,000 बच्चों का चयन सुपर स्पेशलिस्ट के तौर पर किया जाता है।

इसके विपरीत भारत में कुल बजट का 0.07 फीसदी हिस्सा ही खेलों को दिया जाता है और इस हिस्से को भी बिना किसी योजना के खर्च किया जाता है।

भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दिनों को याद करते हुए परगट सिंह ने कहा, दुर्भाग्यवश खेल में व्यावसायिक दखलअंदाजी ने इसकी बुनियाद पर असर डाला है।

Continue Reading

खेल-कूद

BCCI ने लगाया बैन, IPL के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें वजह

Published

on

Loading

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक अब आईपीएल के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अपने लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल लिए हैं और अब उन्हें इस सीजन के भी मैच नहीं खेलना है, ऐसे में हार्दिक पांड्या अगले सीजन में अपना पहला मैच मिस करेंगे और उन्हें उस मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा।

दरअसल हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन पहले ही दो मैचों में स्लो ओवर रेट के नियमों को तोड़ चुकी है। ऐसे में तीसरी बार ऐसा करने पर टीम के कप्तान पर बैन लगाया जाता है।

आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था। उनके लिए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया। हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान इस सीजन से पहले तक काफी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन 2024 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार मुकाबले ही जीत सकी और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे। उन्हें अपने आखिरी मैच में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है।

Continue Reading

Trending