Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अनंत कुमार को अंतिम श्रद्धांजलि दी

Published

on

Loading

बेंगलुरू, 13 नवंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को मंगलवार को सैकड़ों भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में सोमवार तड़के निधन हो गया।

अनंत कुमार (59) कैंसर से पीड़ित थे।

पार्टी के प्रवक्ता एस. शांताराम ने आईएएनएस से कहा, “अनंत कुमार का पार्थिव शरीर बसावनगुडी स्थित उनके निवास से सुबह 9 बजे मल्लेश्वरम के पार्टी कार्यालय लाया गया।”

कुमार का पार्थिक शरीर तिरंगे में लिपटे शीशे की शवपेटिका में लाया गया।

कुमार के पार्थिव शरीर को दस किमी तक शहर की पुलिस की सुरक्षा में लाया गया। उनका शव जुलूस निर्धारित समय से पहले ही देरी से चल रहा था।

अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय के मुख्य हाल में रखा गया है, जहां उन्हें भाजपा के राज्य ईकाई के प्रमुख बी.एस.येदियुरप्पा, के.एस.ईश्वरप्पा, आर. अशोक, केंद्रीय मंत्रियों डी.वी.सदानंद गौड़ा, रमेश जिगजिनागी, पार्टी के सांसद व विधानसभा सदस्यों व अन्य एकत्रित लोगों ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रवक्ता ने कहा, “अनंत कुमार के शव को बसावनगुड़ी के नेशनल कॉलेज ग्राउंड में सुबह 11 बजे ले जाया जाएगा, जहां उसे आम जन के दर्शन के लिए दोपहर बाद तक रखा जाएगा।”

इसके बाद दिन में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। चमाराजपेट शव दाह गृह में हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार से पहले उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी।

कुमार के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मौजूद रहने की उम्मीद है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending