Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा ‘जंगलराज’ का भय दिखा रही : नीतीश

Published

on

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों को ‘जंगलराज’ का भय दिखा रही है, परंतु बिहार में जंगलराज है ही नहीं। नीतीश ने पटना में एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, “हमारा रास्ता न्याय के साथ विकास का रहा है और आगे भी रहेगा।”

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि विकास पर बहस हो, परंतु विकास के मॉडल और विकास पर कोई बहस करना नहीं चाहता। लोग इसे भटकाकर जंगलराज पार्ट 2 पर ले जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “बिहार में कहीं कोई जंगलराज नहीं है। लोग विकास की चर्चा तक नहीं करना चाहते।” नीतीश ने खुद को जंगलराज के बयानों से अलग करते हुए कहा कि जब वह लालू प्रसाद के विरोध में थे, तब भी उन्होंने जंगलराज जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया था।

वर्ष 2010 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने पटना आए नरेन्द्र मोदी के भोज को रद्द करने के संबंध में नीतीश ने एक बार फिर कहा, “पटना में नमो का भोज रद्द करने का उन पर जो आरोप लगाया गया है, वह निराधार है। दरअसल यह काम सुशील मोदी ने किया था। मैंने तो भोज की पूरी तैयारी कर ली थी।” समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा नीतीश को धर्मनिरपेक्ष नहीं माने जाने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “शायद उन्हें लगता है कि वह ‘यूनिवर्सिटी ऑफ सेक्यूलरिज्म’ के वाइसचांसलर हैं और हमलोग उनसे सेक्यूलरिज्म का प्रमाणपत्र लेने की अर्जी लगाए हुए हैं।” भाजपा पर जातीय राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री और राज्यपाल की जातीय पहचान प्रदर्शित की गई। इससे क्या जाहिर किया जा रहा है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending