Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा ने दूसरी बार गंवाई उमा भारती की सीट, राणे को भी नहीं मिली सफलता

Published

on

byelection UP, maharastra

Loading

नई दिल्ली। यूपी के महोबा में हुए चरखारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है और पार्टी उमा भारती की सीट पर फिर चुनाव हार गई है। चरखारी से समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी उर्मिला राजपूत ने भाजपा उम्मीदवार अखिल राजपूत को 45 हजार 646 वोटों से हराया। दूसरी ओर महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी नारायण राणे भी बांद्रा पूर्व सीट से दूसरी बार चुनाव हार गए हैं।

चरखारी में इस बार फिर से भाजपाई दांव फेल हो गया और बाहरी उम्मीदवार को मैदान में उतार कर जीतने का ख्वाब औंधे मुंह गिरा। उमा भारती की सीट पर भाजपा लगातार दो उपचुनाव हार चुकी है। चरखारी से समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी उर्मिला राजपूत 45646 वोटों से जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अखिल गंगाचरण राजपूत दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी रामजीवन यादव तीसरे स्थान पर रहे। उर्मिला को 82159 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी अखिल राजपूत को 40862 मत मिले।

दूसरी ओर महाराष्ट्र विधानसभा की बांद्रा सीट पर उपचुनाव के तहत कराए गए मतदान में शिवसेना की उम्मीदवार तृप्ति सावंत को जीत मिली। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार नारायण राणे को हराया। शिवसेना के दिवगंत नेता बाला सावंत की पत्नी तृप्ति ने 19,000 वोटों के अंतर से राणे को हराया। इस हाईप्रोफाइल सीट पर जीत दर्ज करने के बाद शिवसेना समर्थक राणे के घर के बाहर जश्न मनाने लगे। जिसको लेकर उनकी राणे समर्थकों से मारपीट भी हुई।

वहीं तासगांव सीट से एनसीपी के दिवंगत नेता आरआर पाटिल की पत्नी सुमन पाटिल जीत गईं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिवंगत आरआर पाटिल की पत्नी सुमन ने 1 लाख 12 हजार वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार स्वनिल पाटिल को हराया। आर.आर.पाटिल का फरवरी में निधन हो जाने के कारण तासगांव कावथेमहानकल सीट पर चुनाव जरूरी हो गया था।

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending