Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘ब्योमकेश..’ का सीक्वल बनेगा : दिबाकर बनर्जी

Published

on

Loading

मुंबई। निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने शनिवार को बताया कि वह अपनी फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। बनर्जी की फिल्म इस साल रिलीज हुई थी, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

मुंबई में आयोजित 17वें जियो एमएएमआई फिल्मोत्सव में बनर्जी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “यह सच है कि मैं सीक्वल बना रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि पहली फिल्म विचार, कला और रचनात्मकता के आधार पर सफल रही। फिल्म का वाणिज्यिक परिणाम सफल नहीं रहा और इसलिए मैं सीक्वल बना रहा हूं।”

बनर्जी की फिल्म ‘खोसला का घोंसला’ और ‘ओए लकी लकी ओए’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होने कहा, “मैंने हमेशा से सरादिदु बंदोपाध्याय की कहानियों पर आधारित फिल्मों की एक श्रृंखला बनाने की योजना बनाई थी।” सुशांत सिह राजपूत ने इसमें बंगाली जासूस ब्योमकेश बख्शी का किरदार निभाया था और उन्हें इस फिल्म में अभिनय के लिए काफी सराहना भी मिली थी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending