Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सीएम अखिलेश को यूपी चुनाव की निष्पक्षता पर संदेह

Published

on

Loading

Akhilesh yadav schoolलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा, हम तो निष्पक्ष हैं, देखना है विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे लोग कितना निष्पक्ष हैं। हम तो फेयर चुनाव चाहते हैं। पुलिस वीक के तहत वह प्रदेश कैडर के आइपीएस अधिकारियों से मुखातिब थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश कैडर के आइपीएस अधिकारियों को अपने सरकारी आवास पर दोपहर के भोजन पर बुलाया था।

अखिलेश ने कहा, उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव काफी चर्चा में रहता है। यहां पर चुनाव जीतने के लिए हर राजनीतिक दल हर हथकंडा अपनाएंगे। इसके लिए हर दल अपनी-अपनी बात करेगा। मुझे चुनाव का सबसे ज्यादा इंतजार है। मैं बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा हूं। चुनाव का सबसे ज्यादा इंतजार मैं कर रहा हूं। मैंने कहा था मेट्रो चलने के अगले एक घंटे के बाद मैं चुनाव के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि बैंक या फिर एटीएम से पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों के साथ जरा सा भी अभद्रता न हो, यह लोग तो वैसे ही काफी परेशान हैं। इनको और भी परेशान न किया जाए। बैंकों की लाइनों में लगे लोगों को पुलिस परेशान न करे। सरकार की पहचान आपके काम से ही बनती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम कार्रवाई नहीं करना चाहते, लेकिन करनी पड़ी। बैंक की सभी ब्रांच का बुरा हाल है। कोई कालाधन नहीं होता है, सच तो यह है कि सिर्फ लेनदेन ही काला और सफेद होता है। अखिलेश ने कहा कि जमाने के साथ चलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में उप्र पुलिस की सबसे अहम जिम्मेदारी है। जब से काम करना शुरू किया, इस सरकार ने हर क्षेत्र में इतिहास बनाया है। उप्र में दोबारा सरकार बनाने का भी इतिहास जरूर बनाएंगे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending