Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘बेहद’ के इस एक्टर ने पार की हद, लगा रेप का आरोप

Published

on

Loading

मुंबई। चर्चित टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ और बेहद में काम कर चुके एक्टर पीयूष सहदेव को रेप के अरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

Image result for SAMAY IN BEYHADH

पीयूष पर जिस लड़की ने रेप का आरोप लगाया है वो एक मॉडल है। फिलहाल उसकी पहचान उजागर नहीं हो पाई है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने पीयूष पर लगे आरोपों और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उनका कहना है कि वह मामले की जांच में जुट गए हैं।

Image result for SAMAY IN BEYHADH

पीयूष पिछले 6 महीने से अपनी पत्नी आकांक्षा रावत के साथ नहीं रह रहे थे। पत्नी ने मीडिया में इसका खुलासा किया है वह और पीयूष पिछले छह महीने से एक साथ नहीं रह रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी एक इस दौरान उनकी एक मॉडल से नजदीकियां काफी बढ़ गईं थीं।

Image result for SAMAY IN BEYHADH

गौरतलब है कि पीयूष ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2007 में जी टीवी के शो ‘हर घर कुछ कहता है’ में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर की थी। साल 2008 में उन्हें सोनी टीवी के शो ‘मीत मिला दे रब्बा’ में लीड रोल में आने का मौका मिला।Related image

इसके बाद उन्हें कामयाबी मिली और वे एक के बाद एक कई शो करते गए। हाल ही में वे सोनी टीवी के शो ‘बेहद’ में नजर आए थे। इस सीरियल से उन्हें काफी सुर्खियां मिली थीं।

 

नेशनल

सीएम केजरीवाल ने पत्‍नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से रिहा होने के बाद 20 दिन तक चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे। हालांकि दो जून को उन्हें फिर सरेंडर करना होगा। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा कर आर्शीवाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। सीएम केजरीवाल शाम को ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में रोड शो भी करेंगे।

बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह ही अरविंद केजरीवाल के घर पर संजय सिंह, आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी पहुंच गए थे।

सीएम केजरीवाल ने आज सुबह ही एक्स पर एक पोस्ट में अपने दिन भर के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘हनुमान जी के आशीर्वाद से, करोड़ों करोड़ों लोगों की दुआओं से और सुप्रीम कोर्ट के जजों के न्याय की वजह से आप सब लोगों के बीच लौट कर मुझे बेहद खुशी हो रही है।’ उन्होंने आगे जानकारी दी है कि सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस जाएंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे वह पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। शाम चार बजे वह रोड शो करेंगे। उनका रोड शो दक्षिण दिल्ली – महरौली में होगा। फिर शाम 6 बजे पूर्वी दिल्ली के कृष्णानगर में भी वह रोड शो करेंगे।

Continue Reading

Trending