Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेंगलुरू निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, मोदी ने सराहा

Published

on

Loading

बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेंगलुरू नगर निगम चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर ली है, जबकि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। अधिकारियों के मुताबिक, कुल 198 वार्डो में से 196 वार्डो के चुनाव परिणाम आ चुके हैं, जिसमें भाजपा को 88 सीटों पर जीत मिली है और 11 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत की यह कहते हुए सराहना कि उनकी पार्टी में लोगों का यह भरोसा ‘सुखद और आनंददायक’ है।

कांग्रेस के खाते में अब तक 71 सीटें गई हैं और पांच वार्डो पर उसकी बढ़त बनी हुई है। जनता दल (सेकुलर) को 13 वार्डो पर जीत मिली है, जबकि आठ वार्ड निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गए। होंगासांद्रा (वार्ड संख्या 189) से कांग्रेस के प्रत्याशी के. माहेश्वरी का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी भारती रामचंद्र निर्विरोध चुन लिए गए। बेंगलुरू के 197 वार्डो पर शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें 49.3 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 50 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे और सभी वार्डो को मिलाकर कुल 1,120 प्रत्याशी मैदान में थे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending