Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बुंदेलखंड : कोहरा और बूंदाबादी से ठंड बढ़ी

Published

on

Loading

बांदा| उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के सभी जिलों में शनिवार तड़के से ही कोहरा छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की वजह से ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के सात जनपदों में शनिवार तड़के से ही कोहरा छाया हुआ है और हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।

चित्रकूटधाम मंडल बांदा के केंद्रीय जल आयोग में स्थापित मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बांदा, हमीरपुर, ललितपुर और महोबा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में 15 डिग्री सेल्सियस, जालौन और झांसी में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुंदेलखंड में शुक्रवार को बांदा और ललितपुर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में 24 डिग्री, महोबा में 21 डिग्री, हमीरपुर और झांसी में 20 डिग्री, जालौन में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending