Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘शवों पर राजनीति’ कर रहे राहुल और केजरीवाल : भाजपा

Published

on

Loading

srikant sharmaनई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर ‘शवों पर राजनीति’ करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने और उनकी छवि को धूमिल करने का ‘मुकाबला’ चल रहा है।

भाजपा सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा, दोनों नेताओं (राहुल व केजरीवाल) के बीच इस बात का मुकाबला चल रहा है कि कौन अच्छा अभिनय कर सकता है और कौन प्रधानमंत्री को अधिक अपशब्द कह सकता है। भाजपा नेता ने कहा कि देश में जब कभी भी चुनाव होने होते हैं, विपक्षी दल भाजपानीत केंद्र सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए साजिशों में लग जाते हैं।

शर्मा ने कहा, जब चुनाव होने होते हैं, इस तरह के आरोपों की श्रंखला लग जाती है। कुछ घटनाएं साजिश के तहत की जाती हैं और फिर वे लोग इससे राजनीतिक लाभ उठाने लगते हैं। शर्मा ने कहा कि विपक्ष को शवों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सशस्त्र बलों का मनोबल न गिराएं। देश आपको कभी माफ नहीं करेगा। हम आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। हमारे दुश्मन देश को बर्बाद करने के मौके की ताक में हैं। आईएसआईएस रोज धमकी दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी से सरोकार रखने वाले विकास के मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सत्ता की हवस और वोटबैंक के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। वे आतंकियों का समर्थन करते हैं और हमारे सैनिकों के बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को वन रैंक वन पेंशन के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। इन्होंने 43 साल तक इस मांग को पूरा नहीं किया। उन्होंने सैनिकों को इसे देने का वादा किया लेकिन कभी गंभीरता से इस बारे में नहीं सोचा। यह भाजपा है जिसने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया है। कुछ तकनीकी मुद्दे जरूर हैं जिन्हें दो महीने में निपटा लिया जाएगा।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending