Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बीएचयू मामला : सपाई गिरफ्तार, अखिलेश ने कहा ‘डंडे मातरम’!

Published

on

Loading

वाराणसी/लखनऊ, 25 सितम्बर (आईएएनएस/आईपीएन)। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छेड़खानी के खिलाफ सिंहद्वार पर आंदोलनरत छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और पूरे घटनाक्रम की जांच करने बनारस पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के जांच दल को पुलिस ने बीएचयू परिसर में जाने से रोक दिया। विरोध करने पर कई सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लाठीचार्ज पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ‘डंडे मातरम’ कहा है। बीएचयू के सिंहद्वार पर धरना दे रहीं छात्राओं पर शनिवार देर रात हुए लाठीचार्ज की जांच करने सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सपा का नौ सदस्यीय दल बीएचयू पहुंचा। लेकिन पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया और लंका इलाके में मुख्य प्रवेश द्वार पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस के इस कदम के खिलाफ सैकड़ों सपा कार्यकर्ता बीएचयू के पास पहुंच गए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने सैकड़ों सपाइयों को हिरासत में ले लिया।

सपा नेता मनोज राय धूपचंडी ने बताया, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान पार्षद लीलावती कुशवाहा एवं रामवृक्ष यादव सहित पार्टी का नौ सदस्यीय एक दल बीएचयू पहुंचा था। दल पीड़ित छात्राओं से मिलकर हालात का जायजा लेना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया और लंका इलाके में हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग 125 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है। उन्हें स्थानीय पुलिस लाइन में रखा गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उधर लाठीचार्ज एवं हिंसक घटनाओं के लिए कुलपति प्रोफेसर गिरीशचंद त्रिपाठी को जिम्मेदार बताते हुए छात्र-छात्राओं के कई समूह सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है और परिसर का सिंहद्वार बंद कर दिया गया है।

इस पूरे मामले पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने सोमवार को कहा कि बीएचयू में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना वाकई दुखद है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कार्टून पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि महामना के विश्वविद्यालय में नारी शक्ति पर जुल्म! बेटियों पर लाठी और फर्जी मुकदमे! ‘डंडे मातरम’!

Continue Reading

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending