Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बीएचयू के कुलपति को बर्खास्त करें, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करें : कांग्रेस

Published

on

Loading

लखनऊ, 27 सितम्बर (आईएएनएस/आईपीएन)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई का कहना है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फैली अराजकता, छात्राओं पर लाठीचार्ज एवं गोलीबारी की घटना के लिए प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय के कुलपति पूरी तरह जिम्मेदार हैं। ऐसे में कुलपति को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाए।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बुधवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी-छोटी बातों का बखान करते हैं, ट्वीट करते हैं, मन की बात करते हैं। लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनकी मौजूदगी में विश्व प्रसिद्ध शिक्षा के केंद्र बीएचयू में छात्राओं के साथ अमानवीय घटना घटित हुई और वह पूरी तरह संवेदनहीन बने रहे और चुप्पी साधे रहे।

प्रवक्ता ने कहा, इतना ही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उस दिन वाराणसी में मौजूद रहे। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना ने भारतीय जनता पार्टी की बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, महिला के सम्मान में-भाजपा मैदान में जैसे कोरे नारों की कलई खोलकर रख दी है।

सिंह ने मांग की है कि विश्व प्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ हुई घटना के जिम्मेदार कुलपति को बर्खास्त करते हुए इस घटना में सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए एवं छात्र-छात्राओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाएं।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending