Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में सर्द सुबह

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना समेत सभी इलाके शीतलहर और कोहरे की चपेट में हैं। शुक्रवार सुबह भी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने हालांकि दोपहर के बाद धूप निकलने का अनुमान जताया है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, राज्य में शुक्रवार को गया सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, भागलपुर का 9.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13.2 डिग्री, गया का 18.9 डिग्री और पूर्णिया का 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending