Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में महागठबंधन का टूटना जनादेश का अपमान : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Published

on

Loading

पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां शुक्रवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और जनता दल (युनाइटेड) का महागठबंधन तोड़कर हारे हुए दल के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाना जनादेश का अपमान है। कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, महागठबंधन का टूटना जनादेश पर किया गया कुठाराघात है। कुछ घंटे में निर्णय लेकर फिर से उन्हीं लोगों के साथ सरकार बनाना, जिनके खिलाफ चुनाव लड़ा गया था और अपार जनादेश मिला था, यह जनादेश का अपमान है।

पटना में कांग्रेस की बैठक में भाग लेने पहुंचे सिंधिया ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जनादेश का अपमान किया है। भविष्य में इसका जनता खुद जवाब देगी।

केंद्र सरकार पर राजनीतिक हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीति और नियम में कोई मेल नहीं है। पिछले तीन सालों में देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिसमें लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाम लगाई जा रही है।

उन्होंने कहा, मीडिया हो, शिक्षण संस्थान हो या संसद हो, लोगों को अपने विचार व्यक्त नहीं करने दिया जा रहा है। यह चिंता का विषय है।

उन्होंने बिहार में कांग्रेस में किसी प्रकार के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत है, कांग्रेस को किसी मंत्र की जरूरत नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी एक थी, आज भी एक है ओर आगे भी एक रहेगी।

पटना में बैठक में कांग्रेस के विधायक, जिलाध्यक्ष और प्रदेश के अन्य पार्टी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending