Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में बदली छाई

Published

on

Loading

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से सामान्य बारिश के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.6 डिग्री सेल्सियस और पूणिर्या का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 29.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में 24 मिलीमीटर और गया में 3़60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending