Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी, 8 मरे

Published

on

Loading

बांका| बिहार के बांका जिले के कटोरिया थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। कटोरिया के थाना प्रभारी प्रवेश कुमार भारती ने बताया कि कटोरिया के पास एक परिवार के 10-12 लोग एक ऑटो से भागलपुर से देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे थे, उसी दौरान कैथा गांव के पास एक अनियंत्रिक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, परिवार के तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक फुलवरिया डुमर और फुलवरिया खुर्द गांव के निवासी बताए जाते हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक ट्रक सहित फरार है। मामले की छानबीन जारी है।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending