Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में खिली धूप

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह खिली हुई धूप निकली। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापामन में मामूली गिरावट होने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 21.7 डिग्री, भागलपुर का 23.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.4 डग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री, गया का 32.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending