Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : महिलाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराएगी सरकार

Published

on

पटना,बिहार,महिलाओं को प्रतियोगिता परीक्षा,बिहार राज्य महिला विकास निगम,इमामुद्दीन अहमद,स्वास्थ्य और शिक्षा

Loading

पटना | बिहार में अब महिलाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी राज्य सरकार कराएगी। इसके लिए एक योजना बनाई गई है। बिहार राज्य महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) इमामुद्दीन अहमद ने शनिवार को बताया कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सरकार कराएगी। सरकार का मानना है कि कई महिलाएं अभाव के कारण प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाती हैं।

उन्होंने बताया, “राज्य के सभी जिलों में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। समिति के अध्यक्ष जिले के जिलाधिकारी होंगे। यह समिति अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर छापेमारी कर या औचक निरीक्षण कर भ्रूण की जांच करने और उसकी हत्या करने की जांच करेगी।” अहमद ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कार्य योजना बनेगी। उन्होंने बताया, “सभी विभागों की योजना में महिलाओं के विकास के प्रावधान तय किए जाएंगे। सभी विभागों से समन्वय कर इसे कारगर ढंग से लागू किया जाएगा।”

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending