Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार : फसल विवाद में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

खगड़िया, 7 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार के खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के फसल काटने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, भरखंडी टोला में सुबह दो परिवारों के बीच फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इस गोलीबारी में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

मुफस्सिल के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल यादव और रातो देवी के रूप में की गई है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending