Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए कांग्रेस के 45 नेता निष्कासित

Published

on

Loading

पटना| कांग्रेस की बिहार इकाई ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 45 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एच. के. वर्मा ने मंगलवार बताया कि अनुशासन समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद राय की अध्यक्षता में समिति की बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपियों के मामले की जांच की गई और मामले को सही पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 45 नेताओं को पार्टी से छह वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तीफा देने वाले 51 नेताओं के इस्तीफे भी स्वीकार कर लिए गए हैं।

पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामजतन सिन्हा, रघुनंदन मांझी, सिद्धनाथ राय, उमेश राम, ललन कुमार, राम चरित्र यादव और सुनीता देवी शामिल हैं। इन पर महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने या पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कार्रवाई की गई है।

वर्मा ने बताया कि डा. पद्माशा झा, पूर्व विधायक हरिनारायण चैधरी, पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ, बसंत सिंह सहित 51 कांग्रेस नेताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

उन्होंने बताया कि कई जिलाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इनकी जांच चल रही है। कुछ नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश

मोहिनी दुबे हत्याकांड: IAS के ड्राइवर ने भाई और साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या के आरोपी तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने उनके पास से लूटा गया जेवर और नगदी भी बरामद कर ली है। इस पूरी वारदात को देवेंद्र नाथ के ड्राइवर अखिलेश, उसके भाई रवि और एक साथी रंजीत ने अंजाम दिया था।

मंगलवार को पुलिस मोहिनी दुबे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। लखनऊ की इंदिरा नगर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम मुठभेड़ में शामिल हुई थी। तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल और सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे को लेकर वापस लौटा था। पुलिस टीम अब से कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

बता दें कि इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी।

 

Continue Reading

Trending