Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार, पश्चिम बंगाल को विशेष वित्तीय सहायता

Published

on

BIHAR-AD-BUDGET

Loading

-150 देशों को आगमन पर वीजा सुविधा

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2015-16 के बजट में पश्चिम बंगाल और बिहार के लिए विशेष वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है। साथ ही देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में फिल्म निर्माण केंद्र स्थापित करने की भी बात कही गई है। बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आगमन पर वीजा (वीओए) की सुविधा प्राप्त देशों की संख्या बढ़ा कर 150 करने की घोषणा की। इससे पहले 43 देशों के नागरिकों को ही वीओए की सुविधा प्राप्त थी।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में बजट पेश करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिन पहले दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए बंगाल और बिहार के लिए विशेष वित्तीय सहायता की घोषणा की। जेटली ने कहा कि देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में फिल्म निर्माण केंद्र भी स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर विशेष बल दिया है।

जेटली ने संसद में आम बजट पेश करने के दौरान कहा, “पिछले साल आगमन पर वीजा की सुविधा 43 देशों के नागरिकों को जारी की गई थी। देश में पर्यटन बढ़ने की वजह से मैंने इस सुविधा के दायरे में आने वाले देशों की संख्या 43 से बढ़ा कर 150 करने का प्रस्ताव रखा है।”

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending