Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार चुनाव : प्रचार के लिए आएंगे सोनिया व राहुल

Published

on

Loading

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार आएंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष गांधी तीन अक्टूबर को बिहार आएगी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेगी।

उन्होंने बताया कि भागलपुर या गया जिले से उनके द्वारा पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत किए जाने की संभावना है। चौधरी ने बताया कि पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सभी पांच चरणों के प्रचार के लिए बिहार दौरे पर आने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। चौधरी ने टिकट बंटवारे में किसी प्रकार की गड़बडी से इंकार करते हुए कहा कि वैसे तो टिकट बंटवारे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है परंतु अगर किसी को कोई शिकायत है तो पार्टी के आलाकामान से शिकायत कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल है। कांग्रेस के अलावे इस गठबंधन में जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 41 सीटें मिली हैं।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending