Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बाहुबली फेम एक्ट्रेस के साथ को-स्टार ने की गंदी बात, पड़ा जोरदार तमाचा

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म बाहुबली के एक गाने में नजर आईं और जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में काम करने जा रहीं अभिनेत्री स्कारलेट विल्सन के साथ मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बदसलूकी किये जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि गलत हरकत करने वाले अपने को-एक्टर को इस कारण स्कारलेट ने थप्पड़ भी जड़ दिया।

फिल्म ‘हंसाएक संयोग’ के सेट पर ये घटना हुई। स्कारलेट इस फिल्म के लिए एक आइटम नंबर शूट कर रही थीं। इस फिल्म में काम कर रहे उमाकांत राय नाम के एक एक्टर ने उन पर खराब कमेंट किया और कई बार गलत तरीके से उन्हें छूने की कोशिश की। जिसके बाद स्कारलेट विल्सन ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और सेट छोडक़र वहां से चली गईं।

उमाकांत के इस बर्ताव को गलत बताते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा कि सेट पर किसी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने उमाकांत को फिल्म से बाहर करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, अगर उमाकांत माफी मांगते हैं और स्कारलेट उन्हें माफ करती हैं तो ही उन्हें फिल्म में रखेंगे। साथ ही फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया से भी इस बात की शिकायत की जाएगी।

मालूम हो कि स्कारलेट ने ‘शंघाई’ और ‘आर राजकुमार’ जैसी फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। वह ‘बाहुबली’ के पहले भाग में गाने ‘मनोहारी’ में थीं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending