Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बास्केटबॉल मैच के दौरान अंतरंग हुए कचर, क्यूनिस

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस| हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हॉलीवुड अभिनेता एश्टन कचर और उनकी मंगेतर मिला क्यूनिस यहां एक बास्केटबॉल मैच के दौरान आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान दोनों काफी उत्साहित और खुश नजर आए। वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, दोनों यहां डाउनटाउन के स्टेपल्स सेंटर में लॉस एंजेलिस लेकर्स टीम और ओकलाहोमा सिटी थंडर टीम के बीच हुआ दिलचस्प मुकाबला देखने आए थे।

मिला ने जींस और क्रीम रंग का टॉप पहन रखा था, जबकि कचर ने मिला की जींस से मिलते-जुलते रंग की जींस और भूरे रंग का स्वेटर पहन रखा था। कचर और क्यूनिस अपनी बेटी व्येट इजाबेल को घर पर ही छोड़ कर आए थे। दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे को चुंबन और आलिंगन करते नजर आए।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending