Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बाली ज्वालामुखी के पास से 75,000 लोगों को निकाला गया

Published

on

Loading

जकार्ता, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| इंडोनेशियाई द्वीप बाली में स्थित एक बड़े ज्वालामुखी माउंट अगुंग के आसपास झटकों की बढ़ती संख्या के कारण करीब 75,000 लोगों को इलाके से बाहर निकाला गया है।

राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, माउंट अगुंग एक नाजुक चरण में प्रवेश कर रहा है। हालांकि, 22 सितम्बर से ही अलर्ट का शीर्ष स्तर घोषित किया गया है लेकिन यह निश्चित नहीं है कि ज्वालामुखी फटेगा ही।

उन्होंने कहा कि अगुंग में ज्वालामुखीय गतिविधि लगातार बढ़ रही है और इसका लावा ऊपरी सतह की तरफ बढ़ रहा है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सोमवार को माउंट अगुंग में 547 ज्वालामुखीय भूकंप रिकार्ड किए गए जोकि 22 सितम्बर को रिकार्ड किए गए 119 भूकंपों से चार गुना ज्यादा थे। यह दर्शाता है कि लावा ऊपर की तरफ बढ़ने की संभावना है।

एजेंसी का कहना है कि करीब 80,000 निवासी करंगसाम जिले में ज्वालामुखी के आसपास के 12 किलोमीटर के इलाके में रहते हैं। इस क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।

इंडोनेशियन रेड क्रॉस सदस्यों ने चेतावनी के संकेत लगा दिए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों को आश्वस्त किया है कि समूचा द्वीप पर्यटन के लिए खतरनाक नहीं है और बाली का गुरह राय अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सामान्य रूप से काम करेगा। हालांकि, दूतावासों ने ज्वालामुखी फटने की स्थिति में उड़ानों के रद्द होने की संभावना की चेतावनी दी है।

एजेंसी ने 21 सितम्बर को अपने एक बयान में कहा था कि वर्तमान झटके 1963 में माउंट अगुंग में आए झटकों के समान है। 1963 में इसके कारण 1100 लोगों से अधिक की जान गई थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending