Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बागी हुए कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला, राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर उठाए सवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गुजरात में चुनाव बेहद करीब है। ऐसे में कांग्रेस का पूरा ध्यान गुजरात का रण जीतने पर है लेकिन राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चा तेज हो रही है।

दरअसल राहुल की बतौर कांग्रेस ताजपोशी लगभग तय है लेकिन कांग्रेस पार्टी के अंदर ही कुछ लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव और न्यूज चैनलों की डिबेट में अक्सर दिखने वाले शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Image result for शहजाद पूनावाला राहुल गांधी

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि यह पूरा खेल धोखा और ढकोसला है। उन्होंने कहा कि वह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडऩा चाहते हैं लेकिन राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी पहले ही तैयार हो चुकी है। शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस के युवराज को पहले उपाध्यक्ष पद को छोडऩा चाहिए ताकि वह इस दौरान किसी भी तरह का अनुचित लाभ न ले सके।

Image result for शहजाद पूनावाला राहुल गांधी

इतना ही नहीं राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा है कि वह उनसे बहस करने को तैयार है। उन्होंने राहुल के साथ टीवी पर डिबेट के लिए तैयार हैं। बता दें कि इस समय कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तैयारियां उफान पर हैं। कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद राहुल गांधी इस पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन करेंगे। कुल मिलाकर गुजरात चुनाव से पूर्व इस मुद्दे को हवा देकर शहजाद पूनावाला ने सनसनी फैला दी है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending