Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बस-बोलैरो की भिड़ंत में दो की मौत

Published

on

Loading

hardoi accidentमनोज तिवारी

हरदोई। हरदोई मल्लांवा हाइवे पर गुरुवार देर शाम खेमीपुर के पास एक बस व बोलैरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गए।

हरदोई की तरफ से एक बोलैरो मल्लांवा जा रही थी जबकि एक रोडबेज की बस विपरीत दिशा से आ रही थी। खेमीपुर के पास ब्रह्मदेव के स्थान के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलैरो सवार गप्पू (35) पुत्र मुन्नूलाल निवासी बदीपुर मल्लांवा व उनकी परिजन पुष्पा (35) निवासी सैदापुर सीतापुर की मौत हो गई। हादसे में बोलैरो में सवार चार अन्य लोगों व बस में सवार कुछ यात्रियों को चोटें आईं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending