Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बलिया: शिवपाल ने आठ परियोजनाओं का लोकार्पण व छह का किया शिलान्यास

Published

on

Loading

shivpal-baliaलखनऊ। सूबे के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने रविवार को जनपद बलिया के चितबड़ागांव में आठ परियोजनाओं का लोकार्पण और छह का शिलान्यास किया। उन्होंने सम्मेलन में आए सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आहवान किया।

यूपी सरकार के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि अगर केंद्र सरकार का अपेक्षित सहयोग मिला होता तो और बेहतर तरीके से किसानों को राहत दी गई होती। सपा सरकार के इस कार्यकाल में 27 हजार किमी से अधिक सडक़ों और रिकॉर्ड 605 पुलों का निर्माण कराया गया। प्रदेश की सभी सडक़ें गड्ढामुक्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया।

सिंचाई मंत्री ने बताया कि काफी दिनों से लम्बित पड़ी ‘नई राजस्व संहिता‘ को सरकार ने विशेष प्रयास कर लागू किया। इससे किसानों को बिना परेशानी से सही न्याय मिलेगा।

सिंचाई मंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास
इस मौके पर सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने करीब नौ करोड़ की लागत से बनी कुल आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें प्रमुख रूप से सागरपाली-थम्हनपुरा मार्ग पर टोंस नदी पर सेतु व पहुंच मार्ग रहा। इससे आठ गांवों के लोगों को मुख्यालय से जुडऩे में आसानी हो जाएगी।

सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने करीब 11 करोड़ की लागत से बनने वाली छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नूरपुर धनौती मार्ग से नूरपुर चौहान बस्ती तक 92.66 लाख की लागत से मार्ग निर्माण, सागरपाली में थम्हनपुरा बैरिया नरहीं मार्ग का 109.93 लाख की लागत से पुनर्निर्माण कार्य, सागरपाली थम्हनपुर बैरिया मार्ग का 188.55 लाख से पुनर्निर्माण कार्य, धर्मापुर गोसलपुर बांध मार्ग का 132.06 की लागत से पुनर्निर्माण, बलिया-लखनऊ मार्ग से सिंहपुर तक 218.98 लाख की लागत से मार्ग का निर्माण व बलिया गड़वार मार्ग से घोसवती होते हुए भलुहीं तक 350.53 की लागत से मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि बाढ़ में सरकार ने पूरी ताकत झोंक कर जनता को राहत पहुंचायी। सीधे जिलाधिकारी को निर्देशित कर हर पीडि़तों की सहायता की गयी। ओलावृष्टि में भी सरकार ने किसानों को मुआवजा दिया। पूर्व मंत्री एमएलसी अम्बिका चौधरी ने बाढ़ में बलिया का दर्द समझने के लिए सिंचाई मंत्री का पूरे जनपद की ओर से आभार जताया।

इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री रामगोविन्द चौधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय, पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, एमएलसी रामसुन्दर दास निशाद, रामजतन राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, विधायक गोरख पासवान, जयप्रकाश अंचल, सुधाकर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सिंचाई मंत्री का स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending