Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फोटो पत्रकार चंदु म्हात्रे का निधन

Published

on

Loading

मुंबई| वैश्विक स्तर पर चर्चित फोटो पत्रकार चंदु म्हात्रे का 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिछले चार दशक में उन्होंने भारत की प्रमुख राजनीतिक खबरों से संबंधित फोटोग्राफ लिए थे। म्हात्रे के निधन की जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने दी। उन्होंने बताया कि उनका निधन शुक्रवार को जुहू स्थित उनके आवास में हुआ।

हाल के वर्षो में म्हात्रे ने मुंबई के बदलते शहरीकरण पर कई फोटो लिए थे और उनकी प्रदर्शनी भी लगाई थी। इससे संबंधित एक प्रदर्शनी दो माह पहले ही दिल्ली में हुई थी। म्हात्रे की तस्वीरों में समाचारों की पुरानी शैली की स्पष्ट छाप देखने को मिलती है। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस और रायटर्स जैसी समाचार एजेंसियों के लिए तस्वीरें ली थी। साथ ही ‘इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया’ के अतिरिक्त विभिन्न अग्रणी भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशनों के लिए भी उन्होंने काम किया। उनके द्वारा खीचीं गई तस्वीरें भारत और विश्व के अग्रणी प्रकाशनों में छपी हैं।

म्हात्रे ने 1970 के दशक में शुरू हुए नक्सली आंदोलन से लेकर 1980 के दशक के शुरुआती वर्षो में जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में पंजाब में विद्रोह, भोपाल गैस त्रासदी और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या जैसी प्रमुख खबरों के लिए फोटोग्राफी की। उन्होंने पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ और ‘ऑपरेशन ब्लैक थंडर’ से संबंधित तस्वीरें भी ली थीं। उनके फोटो संग्रह में वर्ष 1989 में तिब्बत में विद्रोह के बाद मैक्लॉडगंज में ली गई दलाई लामा की तस्वीर और बाबरी विध्वंस मामले की तस्वीरें भी शामिल है।

म्हात्रे अक्सर कहा करते थे, “मैं ऐसा फोटोग्राफर हूं, जो सबसे पहले खबरों से प्रेरित होता और बाकी चीजें बाद में याद आती हैं।” म्हात्रे के परिवार में उनकी पत्नी विनीता और बेटी मल्लिका हैं। विनीता इतिहासकार हैं, जबकि मल्लिका डिजाइन तथा कम्युनिकेशन पेशे से जुड़ी हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending