Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

फुटबाल : दोस्ताना मैच के लिए पराग्वे की टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना

Published

on

Loading

असुन्सियन (पराग्वे), 14 नवंबर (आईएएनएस)| पराग्वे की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के नौ खिलाड़ी 20 नवंबर को होने वाले दोस्ताना मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पराग्वे के डिफेंडर जुआन पेटिनो ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले यहां असुन्सियन हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि टीम के नवनियुक्त कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो के लिए टीम को परखने का मौका होगा।

पेटिनो के साथ गोलकीपर सेंटियागो रोजस, अल्फ्रेडो एगुइलर, एंटोनी सिल्वा, डिफेंडर जुआन एस्कोबार, सेंटियागो अर्जेमेंडिया, रोड्रिगो रोजस, मिडफील्डर रिचर्ड ओर्टिज और बलास सासेरेस भी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं।

ओसोरियो ने दोस्ताना मैच के लिए 24 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। पराग्वे की टीम 2010 विश्वकप का क्वार्टर फाइनल खेलने के आठ साल बाद दक्षिण अफ्रीका की धरती पर अपना पहला मैच खेलने जा रही है।

57 वर्षीय ओसोरियो सितंबर में पराग्वे फुटबाल टीम के कोच बने हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम 2010 के बाद से एक बार भी विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending