Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फर्ग्यूसन में पटरी पर लौट रहा जनजीवन

Published

on

Loading

न्यूयार्क| अमरिका के मिसौरी राज्य के फर्ग्यूसन शहर में दो रात तक हुए प्रदर्शन के बाद बुधवार को जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। यहां लोग अश्वेत किशोर माइकल ब्राउन की मौत मामले में श्वेत पुलिस अधिकारी पर मुकदमा नहीं चलाने के न्यायालय के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बर्फ की हल्की चादर से ढंकी सेंट लुईस की सड़कें थैंक्सगिविंग ईव के अवसर पर खाली है।

फर्ग्यूसन की मुख्य सड़कों साउथ फ्लोरिसैंट एवेन्यु में शांति छाई हुई, है, जो प्रदर्शन का मुख्य स्थल रहा है।

नौ अगस्त को डेरेन विल्सन की गोली से ब्राउन की मौत हो गई थी। 18 वर्षीय ब्राउन की मौत के बाद देशव्यापी प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के बाद देश में खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ पुलिस के अत्यधिक बल प्रयोग को लेकर बहस छिड़ गई।

न्यायालय के फैसले के विरोध में अमेरिका के 37 राज्यों के 170 शहरों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए थे।

इस बीच, बुधवार को व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। कुछ स्थानीय लोग ही क्रिस्मस पर सजावट से संबंधित काम के लिए घर से बाहर निकले।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending