Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

प्रियंका चोपड़ा ने डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की कामना की

Published

on

Loading

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)| प्रियंका चोपड़ा ने गायिका डेमी लोवेटो के जल्द ठीक होने की कामना की है। डेमी को ड्रग ओवरडोज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, डेमी लोवेटो को हिम्मत और प्यार। डेमी के लिए प्रार्थना करें।

प्रियंका के कथित प्रेमी और गायक निक जोनस ने लोवेटो को ‘फाइटर’ कहकर संबोधित किया।

निक ने ट्वीट कर कहा, आप सभी की तरह डेमी के बारे में सुना। हम सभी उन्हें प्यार करते हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। वह फाइटर हैं। डेमी के लिए प्रार्थना करें।

एलेन डीजेनेरस, लिली एलन, लेडी गागा, किम कर्दाशियां, सैम स्मिथ और ब्रूनो मार्स जैसी हॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर डेमी के प्रति प्यार जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending