Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने भाबरा में चंद्रशेखर की प्रतिमा पर श्रद्घासुमन अर्पित किए

Published

on

प्रधानमंत्री

Loading

प्रधानमंत्रीइंदौर/अलीराजपुर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यहां अलीराजपुर जिले में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा (आजाद नगर) पहुंचे और उन्होंने आजाद स्मारक का अवलोकन किया तथा आजाद की प्रतिमा पर श्रद्घासुमन अर्पित किए। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद की जन्मस्थली का दौरा किया है।

मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्मारक का अवलोकन किया, स्मारक में मौजूद छायाचित्र देखे और आजाद की जीवन गाथा के बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने यहां स्थापित आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महान स्वतंत्रता सेनानी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आजाद की आदमकद प्रतिमा के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

मोदी यहां आजादी के 70वें साल के मौके पर आयोजित ’70 साल आजादी, याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम की शुरुआत करने पहुंचे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली से इंदौर पहुंचे। हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य मंत्रियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से अलीराजपुर के भाबरा पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी झोतराड़ा गांव के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह अपराह्न् 2़ 50 बजे कटेरी हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से इंदौर विमान-तल के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री इंदौर से सायं 4़10 बजे विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी तैयारियां कर रखी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, मगर बीते दो दिनों से यहां जारी बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ है। इस कारण भाबरा और फिर सभास्थल तक पहुंचने में लोगों को परेशानी हो रही है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending