Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रख्यात उपन्यासकार जैकी कॉलिन्स का निधन

Published

on

Loading

वाशिंगटन। प्रख्यात उपन्यासकार जैकी कॉलिन्स का शनिवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके लिखे 32 उपन्यास बेहद लोकप्रिय हुए, मगर विवादों में रहे।

समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, उनके परिवार ने एक बयान में कहा है कि उनका निधन स्तन कैंसर से हुआ है। ब्रिटिश मूल की अमेरिकी लेखिका ने 1980 में लॉस एंजेलिस का रुख किया था। उनकी छोटी बहन अभिनेत्री जोआन कॉलिन्स हैं।

लंदन में चार अक्टूबर, 1937 को जन्मी कॉलिन्स ने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘द वल्र्ड इज फुल ऑफ मैरीड मेन’ जैसे उपन्यास से की थी। उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘हॉलीवुड वाइव्स’ (1983) में उन्होंने फिल्म उद्योग के परदे के पीछे महिलाओं के ग्लैमरस जीवन के बारे में लिखा। इसके साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध उपन्यास ‘लवर्स एंड गैम्बलर्स'(1977) और ‘रॉक स्टार’ (1988) भी लिखे। उन्होंने फिल्मों और टीवी श्रृंखला के लिए अपने कई उपन्यासों की पटकथा भी लिखी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending