Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

Published

on

Loading

Miss world 2016-भारत की प्रियदर्शिनी चटर्जी शीर्ष 20 सुंदरियों में ही जगह बना पाईं

मैरीलैंड। प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वैले ने मिस वर्ल्ड 2016 का खिताब जीत लिया है। डोमिनिकन गणराज्य की सुंदरी पहली उपविजेता और इंडोनेशिया की सुंदरी दूसरी उपविजेता रहीं। भारत की प्रियदर्शिनी चटर्जी शीर्ष 20 सुंदरियों में ही जगह बना पाई। मिस वर्ल्ड 2016 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन यहां एमजीएम नेशनल हार्बर में रविवार को किया गया था।

स्टेफनी (19) को मिस वर्ल्ड 2015 मिरिया लालागुना रोयो ने ताज पहनाया। स्टेफनी यह खिताब हासिल करने वालीं प्यूटरे रिको की दूसरी महिला हैं। इससे पहले 1975 में प्यूटरे रिको की विलनेलिया मर्सड ने यह खिताब अपने नाम किया था।

कार्यक्रम का लाइव सीधा प्रसारण जी कैफे पर किया गया। स्टेफनी ने केन्या, इंडोनेशिया, डोमिनिकन गणराज्य और फिलिपिंस की सुंदरियों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

भारत की प्रियदर्शिनी चटर्जी शीर्ष 20 सुंदरियों में ही जगह बना पाई। उन्हें ब्यूटी विद अ परपज शीर्षक के खिलाफ पांच दावेदारों में शामिल किया गया, लेकिन यहां भी मिस इंडोनेशिया ने बाजी मार ली। इससे पहले भारत की ओर से मिस वर्ल्ड का खिताब प्रियंका चोपड़ा (2000), रीता फारिया (1966), ऐश्वर्य राय (1994), डायना हेडेन (1997) और युक्ता मुखी (1999) ने जीता।

दिल्ली की रहने वाली प्रियदर्शिनी गुवाहाटी से हैं। वह पूर्वोत्तर भारत की पहली प्रतिभागी हैं, जिन्होंने मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वह समाजशास्त्र की छात्रा हैं।

प्रियदर्शिनी ने मिस वल्र्ड प्रतियोगिता के लिए अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में कहा कि वह उस सभ्यता का प्रतिनिधित्व कर खुश हैं, जो समय जितनी ही पुरानी है; विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, भाषाओं व धर्मो की भूमि। यह मिस वल्र्ड प्रतियोगिता का 66वां संस्करण था।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending