Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पैरा-एशियाई खेल (भाला फेंक) : सुंदर ने जीता रजत, रिंकू को कांस्य

Published

on

Loading

जकार्ता, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| भाला फेंक एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने गुरुवार को पैरा-एशियाई खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया। इसी स्पर्धा में रिंकू को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुषों के एफ-46 वर्ग में सुंदर ने अपने पांचवें प्रयास में 61.33 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक जीता जबकि रिंकू ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 60.92 मीटर की दूरी फेंक कर कांस्य पदक हासिल किया।

हालांकि इसी स्पर्धा में दो बार के पैरालम्पिक चैम्पियन देवेंद्र झाझरिया निराशाजनक प्रदर्शन के साथ चौथे स्थान पर रहे।

श्रीलंका के दिनेश हेराथ ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 61.84 मीटर दूरी नापकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पुरुषों के 400 मीटर टी-13 वर्ग में अव्निल कुमार ने 52 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

इसी स्पर्धा में ईरान के ओमिड जरीफसाययेई ने स्वर्ण और थाईलैंड के सोंगवुत लामसन ने रजत पदक अपने नाम किया।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending