Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

पेले आईसीयू में, सुधार के संकेत दिए

Published

on

Loading

 

रियो डी जेनेरियो| महान फुटबाल खिलाड़ी पेले को गुरुवार को साओ पाउलो के एल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि वह सुधार के संकेत दे रहे हैं। पेले यूरेनरी टैक्ट इंफेक्शन के ग्रसित हैं, जिसने उनकी किडनी को चपेट में ले लिया है। अस्पताल ने अपने बयान में कहा है कि 74 साल के पेले को रेनल सपोर्ट ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, वह इसे लेकर सुधार के संकेत दे रहे हैं।

पेले को सोमवार को अस्पताल में दाखिल किया गया था। गुरुवार को ही अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि इस खिलाड़ी को बेहतर उपचार के लिए आईसीयू में दाखिल किया जा रहा है।

पेले के सहयोगी पेपीतो ने स्थानीय मीडिया से कहा कि पेले अब ठीक हैं और अगले कुछ दिनों में घर लौट सकते हैं।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending