Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेरू में सबसे बुजुर्ग महिला का निधन

Published

on

peru-oldest-women-dead

Loading

लीमा। पेरू की सबसे बुजुर्ग महिला फिलोमेना ताइपे मेंनदोजा का पुकुटो शहर में 117 साल की उम्र में निधन हो गया। विकास एवं सामाजिक समावेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ताइपे का जन्म 1897 में हुआ था। वह पुकुटो में रहती थीं और उनका सवास्थ्य ताउम्र अच्छा रहा था। तोइपे एक विधवा थीं। उनके नौ बच्चे थे, जिनका पालन-पोषण उन्होंने अकेले किया था। उनके तीन बच्चे अभी जीवित हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, “पुकुटो के लोगों को ताइपे का खेतों में घूमना, बच्चों को प्यार देना और वयस्कों प्रोत्साहित करना याद है।” ताइपे कहती थीं कि उनकी लंबी उम्र का राज ‘प्राकृतिक खाना’ है। वह कहती थीं कि उन्होंने कभी डिब्बा बंद या पैकेटों में बंद चीजें नहीं खाईं। ताइपे पिछले दिसंबर को ही 117 साल की हुईं थीं। ताइपे को सरकार की पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 100 से अधिक उम्र के 400 से अधिक लोग पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिनमें से 51 लोग हुआनकावेलिसा में रहते हैं, जो पेरू के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending