Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेरू में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

Published

on

Loading

लीमा| पेरू की राजधानी लीमा के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार तीन लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लीमा के पुलिस प्रमुख जनरल सेल्वाडोर इग्लेसियस ने बताया कि बुधवार को हुए हादसे में मारे गए लोगों की पहचान जुलियो हेनरी गोमेज, जुआन लिओन एकोस्टा और मिगुल एंजेल पेंडुरो के रूप में हुई है।

इग्लेसियस ने बताया कि विमान विला मारिया डेल त्रिउंफो के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त विमान से बरामद किए गए पायलट के सामान में एक पहचान-पत्र भी मिला है, जो पेरू के अमेजन क्षेत्र स्थित सर्विसिओस एरेओस तारापोतो एयरलाइन का है।

बचाव दलों को विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला था, मलबे में मृतकों के अवशेष मिले।

पेरू वायु सेना के विशेषज्ञ एवं लोक मंत्रालय के अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending