Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हेमंत कानितकर का निधन

Published

on

Hemant kanitkar

Loading

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हेमंत कानितकर का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 72 वर्षीय कानितकर ने भारत के लिए 1974-75 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले और बेंगलुरू में अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में 65 रन बनाए।

कानितकर ने 1963-64 से 1977-78 के बीच महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। मैदान पर अपनी पारी खत्म करने के बाद कानितकर 1992-93 और 1993-94 में बीसीसीआई की अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति के भी सदस्य रहे। उन्होंने 1996-97 और 1998-99 में इस समिति का अध्यक्ष पद भी संभाला। बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कानितकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा, “मेरी संवेदना कानितकर के परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

कानितकर ने महाराष्ट्र की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए 43.75 की औसत से 3,632 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 1970-71 में राजस्थान के खिलाफ बनाया गया 250 रन रहा। कानितकर के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 42.79 की औसत से कुल 5,007 रन हैं। इसमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने 87 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई। इसमें 68 कैच शामिल हैं।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending