Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को भोज विश्वविद्यालय की ओर से मानद उपाधि

Published

on

भोपाल,मध्य प्रदेश,भोज विश्वविद्यालय,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,राज्य सरकार,केंद्रीय उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उमाशंकर गुप्ता, राज्य उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, सांसद आलोक संजर

Loading

भोपाल | मध्य प्रदेश के भोज विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को डीलिट की मानद उपाधि दी जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार छह मई को वाजपेयी को दिल्ली में उनके निवास पर यह उपाधि सौंपेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि ममुख्यमंत्री चौहान बुधवार, छह मई की शाम नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को डी़लिट की मानद उपाधि भेंट करेंगे। वाजपेयी को यह उपाधि भोज मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से दी जा रही है।

इस मौके पर केंद्रीय उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उमाशंकर गुप्ता, राज्य उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, सांसद आलोक संजर, मंत्री-मंडल के अन्य सदस्य और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तारिक जफर भी उपस्थित रहेंगे।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending