Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीडब्ल्यूडी में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच होगी : केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई। केजरीवाल की टिप्पणी ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘जनता का रिपोर्टर’ की एक रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें यह आरोप लगाया था कि पीडब्ल्यूडी ने बिना कोई काम किए सड़कों और नालियों के रखरखाव से संबंधित एक बिल पास कर दिया।

समाचार पोर्टल ने हिंदी समाचार चैनल आज तक के हवाले से कहा था कि उसके पास कथित धांधली से संबंधित सभी दस्तावेज हैं।

केजरीवाल ने रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, कृपया सभी दस्तावेज भेज दीजिए। मैं उनकी तत्काल जांच करवाऊंगा।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending