Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : बाल यौनाचार के 3 और मामले

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाल यौनाचार के तीन और मामलों का खुलासा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट से यह खबर मिली है। डॉन की रिपोटर्ं के अनुसार दो मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को मुमताजाबाद इलाके के मुल्तान शहर में एक बच्चे के यौन शोषण और वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है।x

मुमताजाबाद के एक निवासी ने शिकायत दर्ज की थी कि उसके बेटे के साथ दुष्कर्म किया गया है और एक वीडियो भी बनाई गई है। अभियुक्त उसे वीडियो जारी करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

दूसरी घटना में एक 12 साल के लड़के के साथ मुजफ्फरनगर जिले के दाबी शाह गांव में सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पुलिस ने इस दुष्कर्म की वीडियो बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरी घटना शेखुपुरा जिले की है जहां तीन लोगों ने कथित तौर पर 13 साल के एक लड़के का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर एक केस दर्ज किया।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending