Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने 78 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Published

on

Loading

इस्लामाबाद, 9 जुलाई (आईएएनएस)| पाकिस्तान ने रविवार को सद्भावना के तौर 78 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। पाकिस्तान ने यह कदम हाल में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत से बढ़े हुए तनाव के बीच उठाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कराची बंदरगाह के अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों को रिहा किया। इन्हें पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया गया था।

छोड़े गए मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को वाघा सीमा पर सोमवार को सौंपा जाएगा।

पाकिस्तान और भारत अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए समुद्री क्षेत्र में दाखिल होने पर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। लेकिन, दोनों पड़ोसी समुद्री सीमा पर अभी किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं।

पाकिस्तान ने बीते महीने भी 18 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending