Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सीमा पार से गोलीबारी में 2 नागरिक घायल

Published

on

Loading

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में पाकिस्तान से लगती सीमा पर पाकिस्तन रेंजर्स की गोलीबारी में दो नागरिक घायल हो गए, जबकि तीन गाय भी मर गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया सांबा जिले के मावा गांव में आज (शनिवार) पाकिस्तानी मोर्टार हमले में घायल हुए लोगों की पहचान सुरिंदर कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गई है।

अधिकारी ने बताया कि सांबा जिले में पाकिस्तान रेंजर्स ने अंधाधुंध गोलीबारी में दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने अब कठुआ जिले के कुछ स्थानों पर अकारण ही गोलीबारी शुरू की है। उन्होंने बताया सांबा जिले के खुले क्षेत्रों में घास चर रही तीन गाय भी मारी गईं, जबकि एक घायल हो गई। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक मिनी बस भी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इस वाहन के अंदर कोई मौजूद नहीं था।

पाकिस्तान रेंजर्स ने इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा चौकियों को निशाना बनाते हुए जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अकारण ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। अधिकारी ने कहा कठुआ जिले में पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ की बोबिया सीमा चौकी नष्ट हो गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को सांबा जिले के मंगू चाक क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending