Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य मदद तेजी से घटी

Published

on

पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य मदद, 73 प्रतिशत की कमी, 'कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस', आतंकी हक्कानी नेटवर्क

Loading

पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य मदद, 73 प्रतिशत की कमी, 'कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस', आतंकी हक्कानी नेटवर्क

military aid by us to pakistan

वाशिंगटन| साल 2011 से पाकिस्तान को अमेरिकी सुरक्षा मदद में 73 प्रतिशत की कमी आई है। यह जानकारी ‘कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस’ (सीआरएस) की रिपोर्ट से मिली है। पाकिस्तान के अंग्रेजी दैनिक ‘डॉन’ की वेबसाइट की मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कांग्रेस के लिए तैयार की गई रिपोर्ट में 2002 से 2015 के बीच पाकिस्तान को दी गई सैन्य और आर्थिक सहायता शामिल होने के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए भी राशि चिन्हित है।

इसमें बताया गया है कि साल 2011 से पाकिस्तान को अमेरिकी आर्थिक सहायता में 53 प्रतिशत की कमी हुई है। यह वह समय है जब एबटाबाद में अल कायदा नेता ओसामा बिन लादेन के बारे में पता चला था और सलाला में पाकिस्तानी सीमा चौकी पर अमेरिकी हवाई हमले के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने शुरू हुए। अमेरिकी हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

आतंकी हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई नहीं करने की इच्छा के मद्देनजर पेंटागन ने इस माह के शुरू में पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद नहीं देने का फैसला किया। हालांकि, पाकिस्तान ने कार्रवाई नहीं करने के आरोप को तुरंत सिरे से खारिज किया था।

साल 2011 में पाकिस्तान को अमेरिकी सुरक्षा सहायता 1.3 अरब डॉलर थी जो गत साल घटकर 34.3 करोड़ डॉलर रह गई थी। आर्थिक सहायता की राशि जहां साल 2011 में 1.2 अरब डॉलर थी, वह गत साल घटकर 56.1 करोड़ डॉलर हो गई। अमेरिकी पत्रिका ‘द वायर’ ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मनमुटाव इस्लामाबाद को अपने सदाबहार मित्र चीन के और करीब ला सकता है। ‘द वायर’ ने टिप्पणी की है कि 30 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता के निलंबन को कभी बड़े सहयोगी रहे देश के साथ हाल में तनावपूर्ण संबंधों के संकेत के रूप में देखा गया है, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण बात है।

30 करोड़ डॉलर का जो भुगतान रद्द कि या गया है, वह गठबंधन सहायता कोष (सीएसएफ) के रूप में था। इस कोष के तहत पाकिस्तान को साल 2002 से अब तक 14 अरब डॉलर मिल चुके हैं। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों का एक और संकेत लड़ाकू विमानों का सौदा रद्द होना था। विदेशी वित्तपोषण कार्यक्रम के तहत अमेरिका को पाकिस्तान को 8 एफ-16 लड़ाकू विमान 27 करोड़ डॉलर में बेचने थे। लेकिन, अमेरिकी कांग्रेस में प्रस्तावित बिक्री का विरोध हुआ और इस साल मई महीने में सौदा रद्द हो गया। विमान की पूरी कीमत 70 करोड़ डॉलर भुगतान कर पाकिस्तान अभी भी एफ-16 विमान खरीद सकता है। लेकिन, उसने इससे असमर्थता जताई है।

Continue Reading

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending