Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्त, बाकी जगह मतदान जारी

Published

on

Loading

पटना | बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 49 विधानसभा क्षेत्रों में से 13 क्षेत्रों में शाम चार बजे मतदान समाप्त हो गया, जबकि शेष क्षेत्रों में मतदान जारी है। अपराह्न् तीन बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, अपराह्न् तीन बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सुरक्षा के मद्देनजर नौ विधानसभा क्षेत्र में तीन बजे, जबकि चार विधानसभा क्षेत्रों में चार बजे मतदान समाप्त हो गया। शेष क्षेत्रों में मतदान जारी है।

कई मतदान केन्द्रों पर अभी भी मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है, जिसमें युवा और महिलाओं की संख्या अधिक है। कुछ मतदान केन्द्रों पर मतदान बहिष्कार की भी सूचना मिल रही है। इस दौरान जमुई के चकाई क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम चरण में 1.35 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनके लिए 13,212 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 7,384 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। 576 मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में 54 महिलाओं सहित 583 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव आयोग ने पूर्व में ही सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम पांच बजे तक, जबकि नक्सल प्रभावित इलाकों में अपराह्न् तीन बजे तक और कुछ क्षेत्रों में शाम चार बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया था। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, भाजपा की रेणु कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह, जद (यू) के विजय चौधरी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के रामदेव वर्मा की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। इस चरण में राजग की घटक भाजपा के 27, लोजपा के 13, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के छह, हम के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि महागठबंधन में जद (यू) के 24, राजद के 17, और कांग्रेस के आठ प्रत्याशी चुनावी समर में हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर. लक्ष्मणन के मुताबिक, सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पांच हेलीकॉप्टर और ड्रोन से भी मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। मतदान के लिए संबंधित जिलों में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस चुनाव में कांग्रेस, राजद और जद (यू) महागठबंधन के तहत चुनाव मैदान में है, वहीं भाजपा नेतृत्व वाले राजग में लोजपा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और हम शामिल हैं। छह वामपंथी दल एक अलग मोर्चा बनाकर चुनावी समर में हैं। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाला एक और गठबंधन जोर आजमाइश कर रहा है।

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। सभी सीटों के लिए मतगणना आठ नवंबर को होगी।  बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 49 विधानसभा क्षेत्रों के 13,212 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। पहले चार घंटे में 27 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले चरण में राज्य के 10 जिलों में  कुल 49 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं।  राज्य निर्वाचन आयेाग के अनुसार, पहले चार घंटे में करीब 27 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सबसे अधिक 34 प्रतिशत मतदाता खगड़िया में अपने मताधिकार का प्रयोग किये हैं| जबकि सबसे कम शेखपुरा व मुंगेर में 25 प्रतिशत मतदान हुआ है। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। अब तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुछ मतदान केन्द्रों पर इवीएम में खराबी की सूचना आई थी| जिससे मतदाताओं को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending