Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अपने ही लोगों पर बम बरसा रहा पाक, पश्तून बोले- कराची व इस्लामाबाद में हैं आतंकी

Published

on

Loading

pashtunकाबुल। पाकिस्तानी सेना का अमानवीय चेहरा एक बार फिर से दुनिया के सामने उजागर हुआ है। पाक एयर फोर्स ने पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में पश्तून लोगों को निशाना बनाते हुए उन पर बमबारी की है। इस अभियान की वजह से हजारों पश्तून लोग बेघर हो चुके हैं। इन पश्तूनों ने अब खोस्त (अफगानिस्तान) में शरण ली है। उनका आरोप है कि पाकिस्तान किसी न किसी बहाने से उन्हें मिटाने में लगा हुआ है।

बेघर हो चुके पश्तूनों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना उन्हें खत्म कर देना चाहती है। इनका कहना है कि पाकिस्तान पिछले 40 साल से उन्हें निशाना बनाकर उनके खिलाफ जंग लड़ रहा है। आतंकियों को निशाना बनाने के बहाने उन्हें मिटाया जा रहा है। पश्तूनों का कहना है कि हवाई हमलों ने उनके घरों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान की सेना बिना कोई वॉर्निंग दिए बमबारी करती है। हमें ये भी नहीं बताया गया कि हम क्या करें और कहां जाएं? पाक मिलिट्री हमें परेशान करने में लगी हुई है।

पश्तूनों ने कहा कि पाक सेना के हमलों से उनके कई गांव तबाह हो गए। पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन नुकसान हमारा हो रहा है। आतंकी कहां छिपे हैं और कहां से अपनी पूरी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सभी जानते हैं, आतंकी छिपे हैं कराची और इस्लामाबाद में। हमने कभी आतंकियों का साथ नहीं दिया।

Continue Reading

नेशनल

लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

Continue Reading

Trending